मोदी ने किया उत्तराखंड में चारधाम हाईवे का शिलान्यास, बोले- बदल दूंगा उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून में चारधाम महामार्ग विकास परियोजना का शुभारंभ किया। इस 900 किलोमीटर लंबी परियोजना पर करीब 12,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा।प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून में अपनी इस चुनावी रैली में कहा कि चारधाम महामार्ग प्रोजेक्ट से उत्तरखंड के लोगों को फायदा होगा। चारधाम महामार्ग केदारनाथ हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि है।

बुरी खबर: 13 लाख रेलवे कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका,नहीं मिलेगा एडवांस

इस परियोजना से बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले यात्रा अनिश्चितता के माहौल में होती थी।लोगों को लैंड स्लाइड का डर लगा रहता था। लेकिन अब चारधाम प्रोजेक्ट चारधाम यात्रा को काफी आसान बना देगा। चारधाम महामार्ग से पूरे देश के श्रद्धालुओं को लाभ होगा।

 मोदी ने इस रैली में कहा कि उत्तराखंड अब विकास के लिए और इंतजार नहीं कर सकता । राजनेताओं को यह बात समझनी चाहिए कि जनता को आज आप मूर्ख नहीं बना सकते। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए यह प्रोजेक्ट मेरे लिए राजनैतिक मुद्दा नहीं है। उन्होंने इस परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की खूब सराहना की और कहा कि नितिन गडकरी ने चारधाम प्रोजेक्ट के लिए बहुत मेहनत की। 12000 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से कई लोगों को रोजगार मिलेगा।उत्तराखंड की आय का सबसे बड़ा साधन टूरिज्म है और उसमें यह प्रोजेक्ट अपनी अहम भूमिका निभाएगा।  
गौर हो कि चारधाम महामार्ग विकास परियोजना 12,000 करोड़ रुपए की है। 12,000 करोड़ रुपये की परियोजना में से करीब 3,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। इस सड़क परियोजना में सुरंगों, पुलों, बाईपास और वायाडक्टों का निर्माण किया जाना शामिल है।
Back to top button