प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव, अगले 5 दिन में 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर.दो हफ्ते से सुस्त पड़ा मानसून प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में फिर से सक्रिय हो गया। सोमवार को उदयपुर के सेमरी में 70 मिलीमीटर बरसात हुई जबकि डूंगरपुर में 60 और बांसवाड़ा के कुशलगढ़, पाली के देसूरी में 50-50 मिलीमीटर पानी बरसा। इसके अलावा उदयपुर डूंगरपुर करौली कोटा बूंदी झालावाड़ मैं भी एक से लेकर डेढ़ इंच तक बरसात रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग और आईएमडी ने अगले 5 दिन राजस्थान के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गौरतलब है कि आई एम डी ने दो दिन पहले पूर्वानुमान जारी कर बताया था कि पदेश के मानसून फिर सक्रिय होने वाला है। उत्तर भारत में पिछले दो दिनों में सक्रिय हुए चक्रवाती तंत्रों के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है।
ये भी पढ़ें:- अभी अभी: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, तीन तलाक को खत्म किया!
इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही और उदयपुर





