प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, अगले 24 घंटों में यूं ही रहेगा मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार को बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारिश होने की संभावना जताई है।मंगलवार को हुई बारिश से भोपाल समेत प्रदेश के 24 शहर तर हो गए। सबसे ज्यादा बारिश रतलाम में हुई।
प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, अगले 24 घंटों में यूं ही रहेगा मौसम
-राज्य में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश होने का दौर जारी है। मंगलवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में रीवा, शहडोल, उज्जैन, इंदौर संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा सीधी, अनूपपुर, सिंगरौली, रतलाम, नीमच, मंदसौर में भी भारी बारिश की संभावना है।
 
-राज्य में बादल छाने से मौसम खुशगवार हो गया है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, इंदौर का 21.5 डिग्री, ग्वालियर का 24.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
-वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री, इंदौर का 25.4 डिग्री, ग्वालियर का 31.6 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Back to top button