प्रदर्शन कर रहे किसानों को आगे बढ़ने से रोकनेे के लिए पुलिस ने पानी की छोड़ दी बौछार, कई जख्मी

चंडीगढ़ में राजभवन का घेराव करने जा रहे पंजाब के किसानों को पुलिस ने मोहाली के आम साहब गुरुद्वारेे के पास रोक दिया। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे किसान आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकनेे के लिए पानी की बौछार छोड़ दी, जिससे कई किसान जख्मी हो गए। किसानों को गंभीर रूप से चोटें भी आई हैं, क्योंकि एकदम आई पानी की बौछारों के कारण किसान वहीं पर पक्की सड़क पर गिर गए और उनको चोटेंं लगी है।
ये हैं किसानों की मुख्य मांगें
- स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू की जाएं
- फसलों की एमएसपी बढ़ाई जाए
- गन्ने का भाव बढ़ाया जाए





