पैसों के लालच में लड़कियों ने मुंबई में शुरू किया ये घिनोना काम

मायानगरी मुंबई की चकाचौंध और वहां की जीवनशैली से प्रभावित होकर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की तीन नाबालिग लड़कियों ने पुलिस की पांच दिन तक खूब परेड करवाई। आखिरकार लड़कियों के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। शनिवार को पुलिस ने तीनों लड़कियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि गोविन्द नगर पश्चिम व कृष्णापुरी रामगढ़ मोड़ में रहने वाली तीनों सहेलियां 16 सितम्बर को घर से बिना बताए चली गई। शाम को जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस टीम लापता तीनों छात्रों की तलाश करती रही।

 तीनों सहेलियों ने मौज-मस्ती करने मुंबई जाने का प्लान बनाया। और 16 सितंबर को तीनों सहेलियां बीस हजार रुपए अपने साथ लेकर ट्रेन के लोकल डिब्बे में बैठकर मुंबई पहुंच गई। अगले दिन वहां होटल में कमरा ले लिया। जब पैसे खत्म हो गए तो लड़कियां मुंबई सेंट्रल स्टेशन आ गईं। टीम की पड़ताल से लड़कियों का मुंबई में पता चला। पुलिस ने मुंबई की आरपीएफ टीम को इसकी सूचना दी। तीनों लड़कियों रेलवे स्टेशन पर दिखीं। आरपीएफ ने उन्हें रिकवर कर बालिका गृह जूना जैल रोड भिजवाया। पुलिस ने तीनों दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सिंगर बनने निकली थी
पुलिस ने बताया कि तीनों लड़कियों को गाने का शौक हैं। तीनों माया नगरी में सिंगर बनने की चाहत में निकली थी। इसी के चलते उन्होंने घर से बीस हजार रुपए में भी लेकर गई थी। 17 सितंबर को जब ये मुम्बई पहुंची। वहां उन्होंने एक होटल में ठहरी। जहां से वे शाम को जुहू चौपाटी आदि जगहों पर घूमने भी गई। अगले दिन उन्होंने होटल बदल लिया। धीरे—धीरे जब उनके पैसे खत्म होने लगे तो ये घबराने लगी और मुम्बई रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जहां इन्हें आरपीएफ की टीम ने इन्हें देख लिया।

Back to top button