पैर की नस चढ़ जाने पर यह करे

कुछ लोगों को अक्सर सोते समय पैर की नस चढ़ने की शिकायत होती है. इस दौरान पैर में असहनीय दर्द होता है. दो से पांच मिनट तक नसों की जकड़न रहने के बाद भी काफी देर तक पैर में दर्द की शिकायत बनी रहती है. 
पैर में नस चढ़ने के कारण:
डायरिया,डाइयूरेटिक, डायबिटीज, डिहाइड्रेशन, एल्कोहल का ज्यादा सेवन, अत्यधिक थकान, पार्किंसन बीमारी या इसके अलावा बीपी या गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन.
दर्द से राहत पाने के लिए यह करे:
- यदि आपको पैर में जकड़न महसूस हो, तुरंत कमरे में ही थोड़ा सा टहलना शुरू कर दें.
- खड़े होकर धीरे-धीरे पैर को हिलाएं.
- खड़े होकर या बैठकर पिंडली की नसों को स्टे्रच करने की कोशिश करें.
- बैठकर अपने पैर के पंजों को घुटने की तरफ मोड़ें और कुछ देर खुद को इसी पोजीशन में रखें.
- ज्यादा दर्द रहने पर सोते समय पैरों के नीचे मोटा तकिया रखकर सोएं.





