चीन: पूर्व इंटरपोल प्रमुख मेंग ने कबूल किया रिश्वत लेने का गुनाह

इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग होंगवेई ने 21 लाख डॉलर रिश्वत के तौर पर लेने का गुनाह चीन की एक निचली अदालत में गुरुवार को कबूल कर लिया. मेंग चीन में लोक सुरक्षा मामलों के उप मंत्री पद पर रहे थे. 
तियानमिन नंबर 1 इंटरमीडिएट कोर्ट ने कहा कि मेंग ने सुनवाई के दौरान अफसोस जाहिर किया. इस तरह से अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन को हिला कर रख देने वाले एक मामले में अदालती कार्यवाही लगभग पूरी हो गई है.
उत्तरी चीन स्थित अदालत ने एक बयान में कहा कि इस मामले में फैसला किसी और दिन सुनाया जाएगा. मेंग पिछले साल कुछ दिनों तक लापता रहे थे.
अदालत ने कहा कि 2005 और 2017 के दौरान मेंग ने चीन में अपने पद का दुरूपयोग किया और 21 लाख डॉलर धन संचित किया. मेंग ने चीन में उप सुरक्षा मंत्री रहने के दौरान कई संवेदनशील विभाग संभाले थे.
इतने करोड़ में नीलाम हुई शाहजहां का बेशकीमती खंजर और निजाम की मूल्यवान तलवार, जानकर होगी हैरानी..
शी के छह साल के शासन के दौरान 10 लाख अधिकारियों को दंडित किया जा चुका है. पिछले साल सितंबर में फ्रांस से चीन की यात्रा के दौरान मेंग गायब हो गए थे. दरअसल इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस में है. बाद में उन्हें रिश्वत के मामले में आरोपित करते हुए कम्युनिस्ट पार्टी से भी बर्खास्त कर दिया गया था.
एएफपी सुभाष पवनेश पवनेश 2006 1840 बीजिंग जसजस आवश्यक .बीजिंग वि 39 चीन इंटरपोल पूर्व इंटरपोल प्रमुख मेंग ने रिश्वत लेने का गुनाह कबूल किया बीजिंग, 20 जून (एएफपी) इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग होंगवेई ने 21 लाख डॉलर रिश्वत के तौर पर लेने का गुनाह चीन की एक निचली अदालत में बृहस्पतिवार को कबूल कर लिया.
मेंग चीन में लोक सुरक्षा मामलों के उप मंत्री पद पर रहे थे.
तियानमिन नंबर 1 इंटरमीडिएट कोर्ट ने कहा कि मेंग ने सुनवाई के दौरान अफसोस जाहिर किया. इस तरह से अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन को हिला कर रख देने वाले एक मामले में अदालती कार्यवाही लगभग पूरी हो गई है.
उत्तरी चीन स्थित अदालत ने एक बयान में कहा कि इस मामले में फैसला किसी और दिन सुनाया जाएगा.
मेंग पिछले साल कुछ दिनों तक लापता रहे थे.
अदालत ने कहा कि 2005 और 2017 के दौरान मेंग ने चीन में अपने पद का दुरूपयोग किया और 21 लाख डॉलर धन संचित किया.
मेंग ने चीन में उप सुरक्षा मंत्री रहने के दौरान कई संवेदनशील विभाग संभाले थे.





