पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट में कटा पैर फिर भी गाना गाता रहा, तस्वीरे देख हैरान हो जाओगे…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी को ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में पुलिसकर्मी का एक पैर कट गया. सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े रहने के बावजूद वो गाना गाते रहे. कुछ लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें अपोलो रेफर किया गया. 
बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक इलियास एक्का रविवार को शराब के नशे में दोपहर करीब ढाई बजे अपने घर जा रहे थे. तभी महिमा चौक पर ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी.
ऐसे बनाई गई थी दुनिया की पहली लिपस्टिक, जानिए इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रधान आरक्षक इलियास का पैर कट गया. वो बुरी तरह से जख्मी हो गए. मौके पर डायल 112 पहुंची लेकिन ट्रक ड्राइवर फरार हो गया. हेल्पर ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे दबोच लिया. फिर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया. 
वहीं, लोगों का कहना है कि ट्रक की चपेट में आने से प्रधान आरक्षक का लहूलुहान हो गया था. उन्हें दर्द का एहसास नहीं हो रहा था और वो गाना गाते रहे. लोगों का कहना है कि उन्होंने इतनी शराब पी रखी थी कि उन्हें सुध ही नहीं थी कि उनका पैर कट गया. वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है.
इस बारे में पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा का कहना है कि हादसे में घायल प्रधान आरक्षक को जो मदद बनती होगी, उसे दी जाएगी. मामले की जांच की जा रही है. ड्राइवर अभी फरार है. हेल्पर को अरेस्ट कर लिया गया है.





