पीएम मोदी ने हिला दी देश की राजनीति, दिया नोटबंदी पर सबसे बड़ा बयान

पीएम मोदी ने हिला दी देश की राजनीति, दिया नोटबंदी पर सबसे बड़ा बयान… NOTE BAN पर देशभर में हाहाकार के बीच गुरुवार को PM MODI आज संविधान दिवस पर नोटबंदी को लेकर बड़ा बया दिया। उन्होंने अपने बयान के जरिए विपक्ष पर बड़ा हमला बाेल दिया।
पीएम मोदी ने हिला दी देश की राजनीति, दिया नोटबंदी पर सबसे बड़ा बयान

पीएम मोदी ने कहा जो लोग कहते हैं कि सरकार की तैयारी ठीक नहीं उन्हें कहना नहीं आ रहा। सच्चाई तो ये है कि मोदी ने किसी को तैयारी करने का वक्त ही नहीं दिया। मोदी ने कहा कि हम कालेधन के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं।
हर किसी को अपने नोट इस्तेमाल करने का हक है लेकिन जरूरी नहीं कि नोट का इस्तेमाल कैश हो। आज के जमाने में मोबाइल फोन से पेमेंट होती है। उन्होंने कहा कि जिस देश की जनता 85 प्रतिशत युवा हो  और 100 करोड़ मोबाइल हों उस देश में मोबाइल से पेमेंट करने में क्या बुराई है। इससे पहले नोटबंदी पर संसद में मचे संग्राम के बीच आज देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मामले पर अपने विचार रखे।
मनमोहन ने कहा कि
हम नोटबंदी के खिलाफ नहीं है। लेकिन इससे आम आदमी को तकलीफ हुई है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के रूख से पूरी तरह असहमत हैं। 
मनमोहन सिंह ने कहा कि
नोटबंदी की वजह से अब तक 60-65 लोगों की मौत हो चुकी हैं। उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा। पूर्व पीएम ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी की वजह से करंसी सिस्टम से लोगों का भरोसा उठ गया है। 
पीएम मोदी ने हिला दी देश की राजनीति, दिया नोटबंदी पर सबसे बड़ा बयान
देश की अर्थव्यवस्था को भी काफी नुकसान पहुंचा है। नोटबैन की वजह से देश में छोटे उद्योग खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लागू करने में पीएमओ पूरी तरह से फेल रहा है।  इससे पहले बुधवार को लोकसभा में नोट बंदी पर सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के दूर होने की थोड़ी संभावना तब नजर आई जब प्रश्नकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में दिखे। हालांकि कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य कार्यस्थगन प्रस्ताव स्वीकार करने की मांग को ले कर वेल में पहुंच कर नारेबाजी करने लगे।  
पीएम मोदी ने हिला दी देश की राजनीति, दिया नोटबंदी पर सबसे बड़ा बयान
इस दौरान पीएम मोदी चुपचाप हंगामे को देखते सुनते रहे और करीब 10 मिनट तक सदन में रहने के बाद बाहर निकल गए। हंगामे और नारेबाजी के बीच ही सूचना प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू की विपक्ष से तीखी नोकझोंक हुई।
पीएम मोदी ने हिला दी देश की राजनीति, दिया नोटबंदी पर सबसे बड़ा बयान
नायडू ने कहा कि विपक्ष ने हंगामा करने को अपनी आदत बना लिया है जवाब में विपक्ष ने सरकार पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया।
पीएम मोदी ने हिला दी देश की राजनीति, दिया नोटबंदी पर सबसे बड़ा बयान
प्रधानमंत्री कार्यवाही शुरू होने से कुछ पल पहले ही सदन में पहुंचे। इसी बीच संसद भवन परिसर में नोट बंदी के फैसले के खिलाफ एकजुट प्रदर्शन करने वाले विपक्षी सदस्यों ने कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्ष के कई नेताओं ने तत्काल प्रधानमंत्री के बयान की मांग की। मगर प्रधानमंत्री चुपचाप बैठे रहे और हंगामे का नजारा लेते रहे। 
पीएम मोदी ने हिला दी देश की राजनीति, दिया नोटबंदी पर सबसे बड़ा बयान
इसी बीच संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। सरकार खुद इस फैसले के सभी पहलुओं पर चर्चा करना चाहती है। जबकि विपक्ष ऐसा नहीं चाहता। इस पर कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खडग़े ने सरकार पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो कार्यस्थगन प्रस्ताव स्वीकार क्यों नहीं कर रही?
 
Back to top button