पीएचडी: रिजल्ट अब 30 को आने की संभावना

पीएचडी प्रवेश परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय की गले की हड्डी बनता जा रही है। अभी तक पीएचडी की सीटों का निर्धारण नहीं हो सका है। इसकी वजह से प्रवेश परीक्षा रिजल्ट अटका हुआ है। वहीं, पीएचडी में दाखिला लेने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए बुरी खबर है। जिन छात्रों को पीएचडी के लिए कॉलेज में सीट आवंटित की जाएगी। उनको 6 माह बाद रिसर्च गाइड विवि से मिलेगा।
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन को पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम 24 जनवरी को जारी करना था लेकिन सीटें तय न हो पाने की वजह से रिजल्ट तिथि 25 जनवरी कर दी गई। वहीं, शुक्रवार को भी देर शाम तक कई विभागों में पीएचडी की सीटें तय करने को लेकर डीआरसी होती रही। ऐसे में पीएचडी का रिजल्ट फिर से अटक गया है। जानकारों की मानें तो अब पीएचडी का रिजल्ट 30 जनवरी तक आने की संभावना है। इसके अलावा कई विभाग ऐसे भी है जो डीआरएसी के बाद भी तय नहीं कर पाएं है कि उनके यहां पर पीएचडी की कितनी सीटें है।





