पिता को बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट की जगहदिया डेथ सर्टिफिकेट, फिर सुविधा ने कहा ऐसा

पटियाला. भला सोचिए उस पिता के बारे में जो अपने बेटे का जन्म सर्टिफिकेट लेने के लिए सुविधा सेंटर से लेकर नगर निगम तक के चक्कर लगाता फिर रहा हो और जब उसे सर्टिफिकेट मिले तो बर्थ की जगह डेथ सर्टिफिकेट हाथ में थमा दिया जाए। जी हां, तफज्जलपुरा के पास रविदास नगर निवासी राज कुमार के साथ यह हादसा घटा है।
राजकुमार के मुताबिक एक महीने बाद भी दोषी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। भास्कर ने जब इस मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि बर्थ सर्टिफिकेट बनाने का केस लेट दर्ज हुआ था। निगम के पास इस केस का रिकाॅर्ड गायब है। आनन फानन में बर्थ की जगह डेथ सर्टिफिकेट बना दिया गया। सुविधा ने चेक किए बिना ऐसे ही डिलवरी कर दी।
ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: एसिड अटैक पीड़िता को सरेआम मिले सजा
चेक कराऊंगा किसकी गलती
मैं खुद हैरान हूं कि इतनी बड़ी गलती कैसे हो सकती है? फिर भी मैं खुद इस मामले की जांच कराऊंगा कि आखिर किस लेवल पर यह गलती हुई है। राज कुमार सीधे मुझे मिलकर शिकायत सौंपे। इस गलती को हम दुरुस्त करवा कर देंगे। प्रदीपगुप्ता, सुपरिंटेंडेंट, डेथ-बर्थ ब्रांच।





