पार्टी के द्वारा किये गये कार्यां का किया विस्तार

सुलतानपुर, 16 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। कुड़वार ब्लॉक में बुधवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी विज़न सामाजिक न्याय पदयात्रा के अभियान के तहत जिले के इसौली विधानसभा के हरखपुर व कुड़वार में राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी मेराज अहमद के नेतृव में पद यात्रा निकाल कर लोगां को समाजवादी सरकार द्वारा की गई उपलब्धियों को विस्तार किया गया।
इस दौरान अपने सम्बोधन में मेराज अहमद ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में जितना विकास कर दिया आज तक किसी ने नहीं किया अखिलेश यादव दूसरे शेरशाह सूरी है। साथ ही कहा कि भाजपा विकास छोड़ धर्म को आगे करती है। सपा-बसपा का गठबन्धन होने से भाजपा खेमे में खलबली मच गई है। हार के डर से भाजपा के शीर्ष के नेता से लेकर बूथ स्तर के नेता आव-बाव बकने लगे है। योगी जी तो अपना आपा ही खो बैठे है इसलिये की जबसे इन्होंने उत्तर प्रदेश की गद्दी संभाले है। तबसे कोई भी ऐसा कार्य नहीं किये जिससे जनता खुश होती किसान योगी की गलत नीतियों से परेशान है उसकी फसले अगर नीलगाय से बच गयी तो छुट्टा जानवर चटकर कर्ज़ माफी से किसान अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। साथ छात्र भी परेशान है। कार्यक्रम का आयोजन सादिक अली खान जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा ने किया। इस मौके पर दिलशाद राइन, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक व वरिष्ठ समाजसेवी पप्पू खान, अझुई रफ़ीक खान, हारिस अहमद फौजी, स्याम करन, रिज़वान खान, अलीयार खान, साजिद हुसैन खान, फुरकान अहमद, नूरुल हुदा, नौशाद खान, राजू, शानू, रकीब अहमद, नन्हे विश्वकर्मा, द्वारिका प्रजापति, लईक खान, एजाज अहमद खान, नंद कुमार विश्वकर्मा समेत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रोहित दूबे 

Back to top button