भारत को तबाह करने आ रहा पाकिस्तानी लड़ाकू विमान क्रैश

वो कहते है न “बुरी नजर वाले तेरा मुह काला” कुछ ऐसा ही पाकिस्तान के साथ हुआ | दरअसल पाकिस्तान अपने लड़ाकू विमान गुप-चुप तरीके से भारत पर हमला करने के लिए भेज रहा था लेकिन पाकिस्तान के नपाक इरादे का सबके सामने पर्दाफाश हो गया। INDIA को डराने के लिए उसने प्लेन उड़ाया और वो क्रैश हो गया। अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरपश्चिमी पाकिस्तान के खैबर एजेंसी में पाकिस्तान वायु सेना पीएएफ का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसके पायलट की मौत हो गई है।

तबाही मचाने के इरादे से लड़ाकू विमान से कर रहा था जंग की तैयारी
पीएएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि पीएएफ का एफ-7पीजी विमान नियमित परिचालन प्रशिक्षण के तहत उड़ रहा था जब जमरूद शहर में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह जगह यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा कि हादसे में फ्लाइट लेफ्टिनेंट उमर शहजाद की मौत हो गयी।
आई तकनीकी खराबी
अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में संकेत मिले हैं कि हादसा विमान में तकनीकी खराबी होने के कारण हुआ और बाकी ब्यौरे अभी उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों ने हादसे के कारण का पता लगाने के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है।





