पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन की सूरतगढ़ में तैनाती

पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मिग-21 से मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन की राजस्थान के सूरतगढ़ एयरबेस पर तैनाती कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार अभिनंदन ने शनिवार को सूरतगढ में जॉइनिंग दे दी है। यहां वायुसैनिकों ने उनका स्वागत किया।

गौरतलब है कि करीब तीन माह पूर्व पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को मार गिराने के बाद उनका विमान मिग-21 क्रैश हो गया था। उस समय पैरासूट से उतरते वक्त वह पाक अधिकृत कश्मीर में पहुंच गए थे। उन्हें पाक सेना ने पकड़ लिया था। करीब 60 घंटे बाद पाकिस्तान ने उन्हें भारत को सौंप दिया था।

Back to top button