पाक मीडिया का खंडन, कश्मीर मुद्दे पर अपना रुख नहीं बदलेगा चीन

नई दिल्ली : चीन ने साफ किया है कि गिलगिट बाल्टिस्तान से होते हुए उसके और पाकिस्तान के बीच बनने वाले 46 अरब डॉलर का सीपीईसी प्रोजेक्ट की वजह से चीन के कश्मीर पर रुख में कोई बदलाव नहीं आएगा. दरअसल, ब्रिटिश संसद में पेश प्रस्ताव में कहा गया है कि गिलगित-बल्टिस्तान पर पाकिस्तान ने 1947 से अवैध कब्जा कर रखा है और वह इस विवादित क्षेत्र का अपने साथ विलय करने का प्रयास कर रहा है.पाक मीडिया का खंडन, कश्मीर मुद्दे पर अपना रुख नहीं बदलेगा चीन

चीन के इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के बारे में चीन ने साफ किया है कि यह आर्थिक गलियारा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का महत्वपूर्ण कदम है जिसे सरकार स्थानीय लोगों की बेहतरी के लिए ला रही है. गिलगित-बाल्टिस्तान को अपना पांचवा प्रांत घोषित करने के पाकिस्तान के ‘मनमाना’ कदम के खिलाफ ब्रिटिश संसद में पेश प्रस्ताव पर सजग प्रतिक्रिया देते हुए चीन ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर उसका रुख सतत बना हुआ है.

चीनी विदेश मंत्रालय ने पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में कहा, कश्मीर मुद्दे पर चीन का रुख सतत बना हुआ है. यह भारत और पाकिस्तान के बीच का मुद्दा है जो इतिहास से मिला है और इसका संबंधित पक्षों द्वारा बातचीत और विचार-विमर्श के जरिए उचित ढंग से समाधान होना चाहिए.

Back to top button