पीएम मोदी की राह चला पाक, बंद किये पांच हजार के नोट

पांच हजार के नोट बंद करेगा पाकइस्लामाबाद। भारत में नोटबंदी लागू होने के बाद पाकिस्तान में इससे सबक लेने की मांग उठी थी। वहां की संसद सीनेट ने सोमवार को एक प्रस्ताव पारित करके पांच हजार रुपए का नोट बंद करने का प्रस्ताव पारित कर दिया।

बड़ी खबर: पीएम को ले जाने वाला हेलीकॉप्टर अचानक हुआ क्रैश…

पांच हजार के नोट बंद करेगा पाक

इस कार्रवाई से काले धन पर रोक लगाई जा सकेगी। पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सदस्य उस्मान सैफउल्ला खान ने इससे संबंधित प्रस्ताव सीनेट में रखा जिसे उच्च सदन में बहुमत से पारित कर दिया गया।

बड़ी खबर: पाकिस्तान पर पुतिन का बड़ा बयान, पीएम मोदी की उड़ी नींद

प्रस्ताव के समर्थन में कहा गया कि पांच हजार रुपए का नोट बंद किए जाने से लोगों में अपना धन बैंक में रखने की आदत को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही समानांतर अर्थव्यवस्था का आकार भी छोटा होगा।

नोटबंदी के इस फैसले से तीन से पांच साल के भीतर देश की अर्थव्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। कानून मंत्री जाहिद हामिद ने कहा, इस नोटबंदी से बड़ी समस्या सामने आएगी।

Back to top button