पहली बार किसी स्टूडेंट को मिला इतनी बड़ा ऑफर, 1.45 करोड़ की नौकरी

इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT), दिल्ली में पहली बार ऐसा है जब किसी स्टूडेंट को प्लेसमेंट में करोड़ों का पैकेज ऑफर किया गया है. बता दें, ये पैकेज एक लड़की को ऑफर किया गया है,
छात्रा ने इसी इंस्टिट्यूट से कंप्यूटर साइंस का कोर्स किया है. उसे फेसबुक (यूएस) ने 1.45 करोड़ से ऊपर का पैकेज ऑफर किया है.
इस साल 2020 बैच के छात्रों को कुल 562 प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें 310 फुल-टाइम और 252 इंटर्नशिप शामिल हैं.
इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) में पहली बार किसी स्टूडेंट को इतनी बड़ा ऑफर मिला है. इसके अलावा दो और स्टूडेंट्स को 43 लाख रुपये और 33 लाख रुपये के पैकेज की पेशकश कंपनियों ने की है. इस बार 2020 में ग्रेजुएशन पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को 310 नौकरियों के प्रस्ताव मिल चुके हैं.
लाइब्रेरियन के पदों पर बम्पर जॉब ओपनिंग, ऐसे करें आवेदन
स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप के 252 ऑफर मिले हैं. दिल्ली सरकार के आईआईआईटी के स्टूडेंट्स का अब तक का औसत पैकेज 16.33 लाख रुपये रहा है. औसतन 14.85 लाख रुपये है. इनमें यूजी और पीजी प्रोग्राम दोनों ही शामिल हैं.
इंटर्नशिप का ऑफर देने वाली शीर्ष कंपनियों में नेटएप (4 ऑफर), एनविडिया (8 ऑफर), टॉवर रिसर्च (4 छात्र), एडोब क्लोजिंग (4 ऑफर), अमेजन और गूगल ( 6 ऑफर)
वहीं एक बीटेक CSE 2021 बैच के स्टूडेंट को फेसबुक-लंदन से 3.31 रुपये लाख के स्टाइपेंड के साथ इंटर्नशिप का ऑफर मिला है.





