मंत्री ने महिला से की अश्लील बात तो देना पड़ा इस्तीफा, लगा यौन उत्पीड़न का भी आरोप

केरल के परिवहन मंत्री एके शशींद्रन ने महिला के साथ अश्लील लहजे में बातचीत करने की उनकी कथित ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा देने कर पेशकश की है.

केरल के एक स्थानीय चैनल ने शशींद्रन को कथित रूप से एक महिला से अश्लील लहजे में बात करते हुए दिखाया, जिसके बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया.इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने नैतिकता के तहत इस्तीफा दिया है, उन पर लगे आरोप निराधार हैं. अब मुख्यमंत्री और सरकार को इस आरोप की जांच करानी है. किसी भी एजेंसी से जांच के लिए तैयार हूं.वहीं केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा है कि परिवहन मंत्री पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच होगी.

 

Back to top button