बेड पर निर्वस्त्र अवस्था में मिली परफ्यूम स्पेशलिस्ट मोनिका घुरडे

गोवा में मशहूर परफ्यूम स्पेशलिस्ट मोनिका घुरडे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद गोवा पुलिस सहित इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का सुचना पाकर जब पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुची तो वहां का नज़ारा देखकर हैरान रह गई। महिला परफ्यूम स्पेशलिस्ट का शव बेड पर नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। शव के हाथ पैर बेड से बंधे हुए भी थे। पुलिस इस मामले को बलात्कार के बाद हत्या करने से जोड़कर जांच कर रही है।

परफ्यूम स्पेशलिस्ट मोनिका

जानकारी के मुताबिक गोवा के सनगोल्डा गांव में रहने वाली 39 वर्षीय मोनिका घुरडे पेशे से एक परफ़्यूमर सेप्शलिस्ट है और वह घर के अकेली रहती थी। पुलिस जब फ्लैट में पहुची तो मोनिका का शव बेड पर निर्वस्त्र पड़ा था और उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। आशंका है कि मोनिका के साथ जबरन बलात्कार किया गया है।

बलात्कार करने के बाद मोनिका को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया है। घटना का पता तब चला जब मोनिका के बैडरूम से बदबू आने लगी। बदबू से परेशान पड़ोसियों ने जब पुलिस को खबर की तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस इस मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वही आसपास के लोगो से भी पूछताछ को जा रही है।

Back to top button