पति ने पत्नी को गांव के बाहर बुलाकर गला रेत कर की हत्या

 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद की गुलरिहा थाना क्षेत्र में पति पर मायके में रह रही पत्नी को गांव के बाहर बुलाकर गला रेत कर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.गुलरिहा थाना क्षेत्र के मंगलपुर टोला जगदीशपुर निवासी अमरचंद की बेटी रिंकू (22) का विवाह फरवरी, 2016 में कैंपियरगंज सरपतहा टोला बड़की जमुनहिया गांव के राजकुमार से हुआ था.गला रेत कर हत्या

दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करते हुए ससुराल वालों ने रिंकू को मायके भेज दिया. इस बीच अमरचंद ने दामाद को बाइक खरीद कर दे दी.

बीती 16 मई को रिंकू के भाई की शादी होने के बाद 31 मई को रिंकू की विदाई होनी थी. आरोप है कि शुक्रवार को राजकुमार ने फोन कर रिंकू को रात में मिलने के लिए गांव के बाहर बुलाया था. रिंकू के इनकार के बाद भी राजकुमार रात में आ गया था.

 यह भी पढ़े: अभी अभी: PM मोदी ने दी मुस्लिमों को रमजान की बधाई, और कही मन की बात

राजकुमार के दबाव डालने पर रिंकू शुक्रवार रात 11 बजे उससे मिलने घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी. शनिवार सुबह गांव के बाहर उसकी लाश मिली, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतका के पिता अमरचंद ने आरोप लगाया कि उसके दामाद ने साथियों के साथ मिलकर बेटी की हत्या की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Back to top button