पंजाब में आज छाए रहेंगे बादल, है बारिश होने की संभावना

  • जालंधर.जम्मू और कश्मीर के ऊपर बने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है। शनिवार सुबह से शाम तक सिटी में रुक-रुक कर बरसात होती रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।
    Cloudy today in Punjab, likely to rain
    शाम चार बजे कैंट, रामामंडी, गढ़ा इलाके में 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। रविवार को कई जगह बूंदाबांदी और कहीं भारी बारिश हो सकती है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दो दिन बाद हो रहे सोढल के दौरान भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
Back to top button