पंखे से लटका मिला स्टूडेंट तो फैमिली ने बचाया, बताया ब्लू व्हेल खेल का पूरा कर रहा था टास्क
पठानकोट.सुसाइड गेम ब्लू व्हेल का मंगलवार को पंजाब में पहला मामला सामने आया। आर्मी स्कूल में प्लस-वन कर रहे एक स्टूडेंट ने टॉस्क पूरा करने के लिए पंखे से लटक कर सुसाइड करने की कोशिश की। यही नहीं, पूरी घटना का वीडियो भी बना रहा था। लेकिन वक्त रहते घरवालों ने उसे बचा लिया। घटना चार दिन पहले की है। टास्क पूरा करने के लिए पहले भी छत से कूदा, बाजू में कट मारकर ब्लू व्हेल भी बनाई। टास्क के लिए किताबें भी जला डाली थीं। दस दिन से स्कूल भी नहीं जा रहा था। हरकतें देख परिवार वाले जब उसे अस्पताल ले गए, तो वहां ब्लू व्हेल गेम में फंसने का खुलासा हुआ। इस स्टूडेंट के 10 दोस्त भी इसी गेम से जुड़े हैं। 

मनोरोग विशेषज्ञ डाॅ. सोनिया मिश्रा को स्टूडेंट ने जो कहानी बताई उसे सुन सभी के होश उड़ गए….
मेरे दोस्तों ने किया था मुझे चैलेंज, 10 दोस्त भी जुड़े हैं
ब्लू व्हेल गेम से 3-4 महीने से जुड़ा हूं, क्योंकि मेरे दोस्तों ने टास्क को पूरा करने का चैलेंंज दिया था। मेरे 10 दोस्त भी गेम से जुड़े हैं। पंखे से लटककर मैं टास्क पूरा करना चाहता था, लेकिन परिवार वालों ने देख लिया। 15 अगस्त के बाद मैं टास्क पूरे कर 30 पॉइंट तक पहुंच गया था। इसलिए छत से कूद गया था, जिससे टांग टूट गई। बाजू पर ब्लेड से ब्लू व्हेल भी बनाई। अक्सर देररात नहाना और जागता भी था। ये गेम मैंने दोस्तों से शेयर-इट से डाउनलोड किया था। (-स्टूडेंट ने जो डॉक्टर को बताया)
इसे भी देखें:- अभी अभी: BJP-RSS के खिलाफ बोलने वालों को सीधे मिलती है मौत…!
परिवार सोचता रहा कि बेटा रात को पढ़ रहा है…
स्टूडेंटस रात-रातभर जागता था, परिवार वाले यही सोच रहे थे कि बेटा पढ़ रहा है। लेकिन बेटे को रात-रात जागना, रात को छत पर चढ़ना व घर से बाहर जाने पर उन्हें शक हुआ। जिसके बाद परिवार वालों ने डाॅक्टर से संपर्क किया। परिवार वालों का कहना है कि हर महीने चोट लगी होती थी।





