नोटबंदी पर विपक्ष ने 28 नवंबर को किया देशभर में विरोध का ऐलान

देशभर में नोटबंदी के केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ विपक्ष ने अब आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। खासकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ लंबी लड़ाई की तैयारी कर ली है। उनके नेतृत्व में कई दलों ने आगामी 28 नवंबर को देशभर में विरोध का ऐलान किया है।sharad-yadav
 28 नवंबर को देशभर में विपक्ष आक्रोश दिवस मनाकर सरकार के फैसले का विरोध करेगा। विपक्ष की मांग है कि सरकार अविलंब अपने इस फैसले को वापस ले। ‌दिल्‍ली के जंतर मंतर पर चल रहे टीएमसी के धरने में जनता दल यूनाइटेड के शरद यादव समेत कई दलों के बड़े नेता पहुंचे और ममता को समर्थन का ऐलान किया।
विपक्ष और सरकार के बीच तनातीन का यह असर संसद में भी देखा जा रहा है जहां राज्यसभा और लोकसभा दोनों जगह हंगामा मचा हुआ है। पिछले एक हफ्ते में इसके चलते एक दिन भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी है। बुधवार को भी दोनों सदनों में यही नजारा दिखा जब पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को कल तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया।
Back to top button