नोटबंदी के बाद पीएम मोदी ने लहराया जीत का परचम, 26 में से 21 सीटें जीतीं

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। पार्टी ने 26 में से 21 सीटों पर अपना परचम लहरा दिया, वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।
 
शुरुआती नतीजों में भाजपा को बढ़त मिल रही थी। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद कांगेस ने वापसी जरूर की लेकिन 4 सीटों पर ही बढ़त बना सकी।   रुझानों के अनुसार अब तक भाजपा पूर्ण बहुमत के करीब नजर आ रही है।

ताजा जानकारी के मुताबिक भाजपा को वार्ड नंबर 1, 13,17, 21, 23, 24, 25 और 26 से जीत मिली है। उम्मीदवारों की बात करें तो वार्ड नंबर 25 से अनिल दुबे को पांच हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली है।

वार्ड नं 22 से भाजपा के देवेश मोदगिल ने 1975 वोटों से जीत दर्ज की। 26 सीटों में से 16 पर भाजपा आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है।

 
Back to top button