नॉर्थ कोरिया के लोगो ने कहा, आदेश मिलते ही US पर एटम बम बनकर गिरेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से उत्तर कोरिया को तबाह करने की धमकी देने के बाद से वहां के नागरिकों में जरदस्त गुस्सा है. उत्तर कोरिया के लोगों ने अमेरिका के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही अपने तानाशाह किम जोंग उन के समर्थन में विशाल रैली निकाली. उत्तर कोरिया के लोगों ने कहा कि अगर उनके तानाशाह ने आदेश दिया, तो वे अमेरिका पर परमाणु बम बनकर गिरेंगे.
यह विरोध प्रदर्शन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद सामने आया है. हालांकि इससे पहले भी ट्रंप उत्तर कोरिया को धमकी देते आ रहे हैं, लेकिन इस बार यह उनकी आखिरी धमकी मानी जा रही है. मालूम हो कि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर उत्तर कोरिया ने अमेरिका को धमकाना जारी रखा, तो उसे ऐसे विध्वंस का सामना करना होगा, जो दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा.
लाहौर में नवाज ने किया रोड शो! अपनी सीट से बेटी मरियम को लड़ायेंगे चुनाव
इसके उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर पलटवार करते हुए चेताया था कि वह अमेरिका के प्रशांत क्षेत्र के गुआम पर मिसाइल हमला करने पर विचार कर रहा है. इस रैली का आयोजन उत्तर कोरिया की सरकार की ओर से किया गया. इस दौरान लोग अपने हाथों पर अमेरिका के खिलाफ स्लोगन वाले बैनर और पोस्टर लिए हुए थे. साथ ही अमेरिका के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे.
रैली में शामिल एक छात्र प्रदर्शनकारी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम स्वतंत्रता और विकास के अधिकार को छीनने की कोशिश करने वाले अमेरिका को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर हमारे किम जोंग उन आदेश देंगे, तो हम मिसाइल के परमाणु बम बन जाएंगे और अमेरिका को तबाह कर देंगे. उसने कहा कि हम गुआन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल दागने की योजना में हैं.





