नेपाल ने बैन किए भारत के 500, 2000 के नए नोट

नेपाल में काफी पहले से भारतीय करेंसी प्रचलन में है, लेकिन नए करेंसी नोट-2000 व 500 रुपए का उपयोग देश में नहीं किया जा सकता है। नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) ने देश में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी नए करेंसी नोटों को अवैध व अनधिकृत घोषित कर दिया है।![]()
नेपाली वेबसाइट, ‘ऑनलाइन खबर’ के अनुसार, एनआरबी प्रवक्ता नारायण पौडेल ने कहा, ’इन नोटों को नेपाल में तभी वैध किया जाएगा, जब भारत फेमा (फॉरन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) नोटिफिकेशन जारी करेगा। विदेशी राष्ट्रों को नए नोटों के उपयोग के लिए आरबीआई ने अभी तक फेमा के तहत कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया है।
रोचक बात यह है कि 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों का उपयोग नेपाल में जारी है। पौडेल ने कहा जब तक फेमा नोटीफिकेशन जारी नहीं होता 500 और 1000 रुपए के नोटों में पुरानी भारतीय करेंसी की नोटबंदी नेपाल में अवैध है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा करते हुए 2000 व 500 रुपए का नया नोट चलाने की घोषणा की।





