नेता की बहू बनी मिसेज इंडिया क्वीन, 90 महिलाओं में सबसे खूबसूरत चुनी गई

चित्तौड़गढ़.परिधि भटनागर ने एक बार फिर ब्यूटी कंपीटिशन में अपना परचम लहराया। इस बार उन्होंने दिल्ली में मिसेज इंडिया क्वीन-2017 का ताज पहना। नई दिल्ली की फैशन फिएस्टा जया हांडा द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया क्वीन 2017 में देश के 11 राज्यों से 90 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जानें क्या रहा खास…
– चित्तौड़गढ़ की परिधि अंकुर भटनागर ने लगातार 8 राउंड में आगे रहते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया। परिधि ने इसके साथ ही मिसेज ब्यूटी आफ प्रपोज और श्रीमती आत्मीयता के दो पुरस्कार और जीते।
– उल्लेखनीय है कि विहिप के जिला मंत्री सुधीर भटनागर की पुत्र वधु परिधि पत्नी अंकुर को इसी प्रतिभा के कारण बाल कल्याण समिति ने अपनी काउंसलर भी बना रखा है।
ये भी पढ़ें: ‘चिड़िया घर’ की बबली मयूरी अब हो गई हैं हॉट, देखिए उनका अलग ही अंदाज…
पहले भी जीत चुकी कई टाइटल
– परिधि ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी से बीसीए, पंजाब यूनिवर्सिटी से एमसीए और विक्रम यूनिवर्सिटी मध्यप्रदेश से एमएसडब्लू किया है। पिता नीमच में पत्रकार और मां सरकारी सेवा में हैं। परिधि भटनागर ने पिछले महीने ही उदयपुर में आयोजित मिसेज इंडिया यूनिवर्स कांटेस्ट के टॉप-10 में जगह बनाते हुए मिसेज ब्यूटी स्माइल का तमगा हासिल किया था। इसके साथ वे कई टीवी चैनलों और निजी इवेंट में एंकरिंग भी कर चुकी हैं।





