नीतीश ने महात्मा गांधी को किया नमन
पटना (एजेंसी)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी Mahatma Gandhi की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। कुमार ने यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में बापू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया।
साथ ही उन्होंने बापू Mahatma Gandhi के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गांधी मैदान की पदयात्रा का शुभारंभ गुब्बारे उड़ाकर किया। पदयात्रा के दौरान श्री कुमार के साथ काफी संख्या में लोग शामिल थे। इस मौके पर कुमार ने कहा, ‘यह कार्यक्रम अगले दो वर्ष 02 अक्टूबर 2020 तक चलेगा। गांधी जी के विचारों पर अमल करने के लिए हमलोग प्रतिबद्ध है। हम विकेंद्रिकृत तरीके से काम करने की कोशिश करते हैं और विकास का काम कर रहे हैं। स्वच्छता के प्रति हमलोगों की प्रतिबद्धता है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो
The post नीतीश ने महात्मा गांधी को किया नमन appeared first on Hindi News, Hindi Newspaper, Hindi News Online | Sachkahoon.com.





