निर्भय सागर जी के अनमोल वचन लड़कियों के जींस पहनने पर

उज्जैन : मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन नगर में इन दिनों जैन मुनि परम पूज्य निर्भय सागर जी महाराज ने लड़कियों को लेकर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जींस पहनने वाली लड़कियों के बच्चे ऑपरेशन से होतें हैं और जो लड़कियां देर से विवाह करती हैं वे अवैध संबंध बनाती हैं। उनकी इस तरह की टिप्पणी से विवाद बढ़ सकता है। दरअसल जैन मुनि निर्भय सागर जी महाराज ने शनिवार को मीडिया के सामने अपनी बात कहते हुए कहा कि जैन संत ने कहा कि लड़कियों को अपने परिधानों पर ध्यान देना चाहिए।
निर्भय सागर जी के अनमोल वचन लड़कियों के जींस पहनने पर

निर्भय सागर जी के अनुसार शादी सिर्फ 16 की उम्र में 

दरअसल वे यहां पर धर्म प्रवचन दे रहे थे। उनके धर्म प्रवचन का लाभ बड़े पैमाने पर मौजूद जैन धर्मावलंबियों ने लिया। उपस्थितों को संबोधित करते हुए जैनाचार्य ने कहा कि लड़कियां टाईट जींस पहनती हैं इससे वासना की प्रवृत्ति उत्पन्न होती है। दूसरी ओर जींस में घर्षण होता है जिसके कारण महिलाओं की सीजेरियन डिलीवरी नहीं होती है बल्कि बच्चे आॅपरेशन से ही होते हैं। ऐसे में बच्चों को मर्यादा का ध्यान रखना होगा।

उन्होंने कहा कि लड़कियों का विवाह 16 वर्ष में ही हो जाना चाहिए। जिसके कारण अवैध संबंध नहीं बनते हैं। इतना ही नहीं संत श्री ने बच्चों से अपील की कि वे लव मैरिज न करें। मुनिश्री ने यह भी कहा कि इस तरह का नियम बनना चाहिए। जिससे 25 वर्ष के पहले लोग शादी न कर सकें। उनका कहना था कि जातिवाद व पंथवाद देश को नष्ट करता है।

Back to top button