निकाली गयी समाजवादी विज़न विकास पदयात्रा

सुलतानपुर, 11 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। समाजवादी विज़न विकास पदयात्रा कार्यक्रम के तहत जनपद के इसौली विधानसभा क्षेत्र के फिरोज़पुर कला गांव में मेराज अहमद राष्ट्रीय सचिव लोहिया युवा वाहिनी के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गयी। घर-घर लोगों से सम्पर्क करके समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश के द्वारा कराए गए कार्यों को गिनाया गया। साथ ही योगी सरकार की नाकामियां को बताया गया। साथ ही कहा गया कि योगी सरकार जितनी भी परीक्षाएं करा रही है सभी का पेपर आउट क्यो हो रहा है। छात्रा रोज इलाहाबाद में धरना प्रदर्शन कर रहे है। इस मौके पर साजिद हुसैन, रफीक अहमद, हाफिज माबूद, रकीब अहमद, एहसान खान, ज़ैद खान, अब्दुर्रब खान, नदीम अहमद, सकलैन अहमद, आसिफ अहमद, मेराज खान, बबलू खान, मुर्तज़ा खान, अकरम, सुरेश कुमार, हरेंद्र यादव, उमेश यादव, संजय यादव, दिनेश कुमार समेत आदि मौजूद रहे।
नीरज तिवारी





