नाबालिग बच्चों को निर्वस्त्र कर बेरहमी से की पीटाई, और वीडियो बनाकर वायरल

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में चोरी के शक में दो नाबालिग बच्चों को निर्वस्त्र करके बेरहमी से पिटाई करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इतना ही नहीं आरोपियों ने अपनी इस बर्बरता का वीडियो भी बना लिया. यह सनसनीखेज वीडियो जब वायरल हुआ, तो पुलिस के संज्ञान में मामला आया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

नाबालिग बच्चों को निर्वस्त्र कर बेरहमी से की पीटाई, और वीडियो बनाकर वायरलपुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को सामने आई है, लेकिन कुछ दिन पहले इसे अंजाम दिया गया है. इस वीडियो के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग दो नाबालिग लड़कों की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं. उनके कपड़े फाड़ दिए गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित लड़के समयपुर बादली इलाके में ही परिजनों के साथ रहते हैं. इसी इलाके में रहने वाले एक शख्स के घर पर कुछ दिन पहले चोरी हुई थी. आरोपी शख्स को शक था कि उसके घर में हुई चोरी को पड़ोस में रहने वाले इन्हीं बच्चों ने अंजाम दिया. बीते दिन उस शख्स ने नाबालिग बच्चों को अपने घर पर बुलाया था.

वहां उन दोनों से चोरी के बारे में पूछताछ की गई और उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा गया. दोनों को निर्वस्त्र करके आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. उनके प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया. बताया तो यह भी जा रहा है कि पीड़ितों के साथ कुर्कम भी किया गया है. पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है.

बताते चलें कि एक साल पहले राजधानी के इंद्रपुरी इलाके में भी ठीक इसी तरह की एक घटना सामने आई थी. उस वक्त भी एक नाबालिग लड़के को चोरी के शक में निर्वस्त्र करके बुरी तरह पीटा गया था. इतना ही नहीं लड़के को सरेआम नंगा करके गली में घुमाया गया. उसके हाथ-पैर बांधकर प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल तक डाल दी थी.

इस वारदात का वीडियो जब वायरल हुआ तो लोग देखकर सन्न रह गए. पुलिस तक भी इसकी सूचना पहुंची. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके इस मामले की जांच की थी. पीड़ित ने बताया था कि कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर उसे पकड़ लिया था. उसे कपड़े उतरवाकर हाथ-पैर बांध दिए और बुरी तरह से पिटाई की थी.

Back to top button