नानाजी के जन्म कार्यक्रम में PM बोले- सिर्फ विकास चाहना काफी नहीं, तय वक्त पर हो काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नानाजी देशमुख के जन्म शताब्दी पर हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। वहां मोदी ने नानाजी के साथ जय प्रकाश नारायण को भी याद किया क्योंकि आज उनकी भी जयंती है। दिल्ली के पूसा में हुए इस कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए गांव का विकास जरूरी है और इसके लिए गांवों को आत्मनिर्भर बनाना होगा। मोदी ने बताया कि गांव को आगे बढ़ाने के लिए उनको वह सब सुविधाएं दी जानी चाहिए जो शहर को मिलती हैं। कार्यक्रम में मोदी ने शौचालय बनाने और गंदगी को खत्म करने की भी बात की। पीएम बोले कि विकास चाहने से कुछ नहीं होगा बल्कि तय वक्त पर काम पूरा भी करना होगा।

नानाजी को किया याद: मोदी ने कहा कि नानाजी देशमुख ने अपना पूरा जीवन देश के लिए लगा दिया और वह जीवन भर मातृभूमि के कल्याण के लिए जुटे रहे। मोदी ने बताया कि नानाजी जयप्रकाश नारायण के साथ रहते थे और एक बार जब जयप्रकाश पर हमला हुआ तो नानाजी ने अपने हाथ की हड्डी टुड़वाकर उनको बचाया था। पीएम के मुताबिक, उसके बाद ही नानाजी को लोगों ने जाना था। पीएम ने बताया कि नानाजी ने मंत्रीमंडल में शामिल होने का न्योता ठुकराकर ग्रामीण विकास के लिए अपने जीवन को खपा दिया था।
ये भी पढ़े: फिल्म में एक तरफा प्यार में पागल हुई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, दिए कई बोल्ड सीन
मोदी ने आगे बताया कि देश में ‘गरीबी भारत छोड़ो’ अभियान चलाया जा रहा है और 2022 तक इसको पाने की कोशिश होगी। मोदी ने कहा कि टिंबर की खेती लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। कार्यक्रम में मोदी ने शौचालय बनाने और गंदगी को खत्म करने की भी बात की।





