नहीं रही ऊन देने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली भेड़, ऐसे हुई मौत

ऑस्ट्रेलिया की मशहूर भेड़ क्रिस की मंगलवार को मौत हो गई। क्रिस की देखभाल करने वाली संस्था साउथ वेल्स फर्म ने बताया कि मरिनो प्रजाति की भेड़ों की उम्र अमूमन 10 साल होती है और क्रिस की उम्र भी करीब इतनी ही थी। करीब 4 साल पहले कैनबेरा से क्रिस को रेस्क्यू किया गया था। उस वक्त उसके शरीर पर बालों के वजन को देखते वन्य जीव विशेषज्ञों ने इसे खतरनाक बताया था। आम भेड़ की तुलना में क्रिस के शरीर पर बालों का वजन 5 गुना से अधिक था।

जानें क्या होगा अगर हवाई जहाज के दोनों पायलट को दे दिया एक जैसा खाना, जानकर यकीन करना होगा मुश्किल

जंगल में रहने के कारण 2015 से पहले तक उसके बालों की कभी कटाई नहीं हुई थी। अत्यधिक वजन के कारण क्रिस के जीवन को खतरा पैदा हो गया था। जब उसके बालों की कटाई की गई तो उससे निकले ऊन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। बता दे, 2015 में सबसे अधिक ऊन निकालने का रिकॉर्ड क्रिस ने ही बनाया था। उसके शरीर से 40.1 किलो ऊन निकाला गया था।

Back to top button