अमृतसर: नहर में जा गिरा ट्रैक्टर पांच लोगों की मौत, कई घायल

शहर की वल्ला नहर में शटरिंग से भरी ट्रैक्टर ट्राली गिरने से लगभग नौ मजदूर डूब गए। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने चार मजदूरों को नहर से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जबकि पांच मजदूरों के डूबने से मौत हो गई। तीन मृतक छत्तीसगढ़ व दो उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के रहने वाले थे। हादसा ट्रैक्टर का का अगला पहिया निकलने के कारण हुआ।

ट्रैक्टर ट्रॉली मजदूरों को लेकर एक निर्माण स्थल की ओर जा रही थी। इसी दौरान वल्ला नहर के पास ट्रैक्टर का अगला पहिया अलग हो गया। इससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर सीधा नहर में जा गिरा। ट्रैक्टर में भारी भरकम निर्माण सामग्री भरी हुई थी।

घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। कुछ देर बाद गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने ट्रैक्टर चालक रिंकू, सुपरवाइजर बलबीर सिंह व दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि पांच लोगों की तब तक मौत हो चुकी थी।

राहुल गांधी की अनुमति के बाद कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

मृतकों की सूची

  1. शिव खैरवर पुत्र दीपू सिंह, निवासी लक्कड़मनतारा, पंचवाल, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
  2. अर्जुन पुत्र जगदेव, निवासी पंचवाल, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
  3. हरबर, निवासी छत्तीसगढ़
  4. रामकेवल, निवासी बलरामपुर, उत्तर प्रदेश
  5. राम प्रसाद, निवासी बलरामपुर, उत्तर प्रदेश
Back to top button