नर्मदा नदी में स्नान करने 6 युवक डूब रहे थे, चार को ही बचाया जा सका

बुरहानपुर के निंबोला गांव के 6 युवक घूमने के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे थे। यहां मंदिर में दर्शन से पहले वे नर्मदा नदी में स्नान करने गए। गोमुख घाट के पास गहरे पानी में जाने की वजह से वे डूबने लगे, यह देख वहां मौजूद गोविंदा केवट नदी में कूद और चार युवकों को बाहर निकाल लाए। लेकिन इस दौरान बाकी दो ने दम तोड़ दिया। बचाए गए चारों युवकों की हालत अब खतरे से बाहर है।





