108 एंबुलेंस के कर्मचारियों की हड़ताल, नई भर्ती के लिए कंपनी ने दिया विज्ञापन

भोपाल। 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों की हड़ताल का शुक्रवार को तीसरा दिन हैं। हड़ताल की वजह से प्रदेशभर मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
उधर 108 एंबुलेंस को संचालित करने वाली कंपनी ने ड्राइवर और ईएमटी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। एंबुलेंस की हड़ताल से गुरुवार को बालाघाट में एक जच्चा-बच्चा की मौत होने का मामला सामने आया था।
हड़ताल पर बैठे करीब 3 हजार कर्मचारियों में ड्रावइर व इमरजेंसी मैनेजमेंट टेक्नीशियन (ईएमटी) स्टॉफ शामिल है। 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का कहना है कि 8 घंटे की जगह 12 घंटे की ड्यूटी कराई जा रही है।
यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश के बालाघाट के पास हेलिकॉप्टर गिरा, दो ट्रेनी पायलटों की हुई मौत
उन्हें 9 हजार से 11 हजार तक वेतन दिया जा रहा है, जबकि दूसरे राज्यों में एंबुलेंस ड्राइवर का वेतन 16 हजार व ईएमटी का 19 हजार है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस का संचालन कर रही जिकित्जा हेल्थ केयर कंपनी ने मांगें नहीं मानी तो हड़ताल जारी रहेगी।





