धूमधाम से मनाया गया शहीद मर्द बाबा का उर्स

इसौली/सुलतानपुर, 04 फरवरी (UjjawalPrabhat.Com)। बल्दीराय तहसील के पटैला गांव स्थित दादा शहीद मर्द बाबा की मजार पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय उर्स (जलसा) का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में एक फरवरी को महिलाओं का इस्तिमा (दीनी बातें), दो फरवरी को तक़रीर व नातिया कलाम (जलसा) व तीन फरवरी रात्रि में कव्वाली का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में मशहूर कव्वाल अजीज नाजा मुम्बई, मोहमद ताहिर चिश्ती दिल्ली, रुबीना व सबीना, नेहा नाज फैज़ाबाद सहित कई कव्वाल अपने अपने कलाम पेश किये। रूवीना सबीना नें कव्वाली में ऐसा शमा बांधा पूरी महफिल झूम उठीं। कार्यक्रम के तीनों दिन मेला व लँगरे-आम की व्यवस्था भी की गई है। गांव वालों के मुताबिक दरगाह बहुत ही पुरानी है। हिन्दू मुस्लिम दोनों सम्प्रदाय के व्यक्ति आस्था से पेश होते है और उनकी मुरादें भी पूरी होती है। बाबा के मानने वालों में दिल्ली, मुम्बई, कानपुर, गाजीपुर, प्रयाग सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में शाहिद अहमद, अम्मर, डॉ. नफीस, पत्रकार पीर मोहम्मद, पत्रकार इम्तियाज़ खान, कांग्रेस नेता फतेह बहादुर, चांद खान इसौलवी, इकरार अहमद, कफ़ील अहमद, पूर्व प्रधान निसार अहमद, प्रधान तुफैल अहमद, जुनेद बीडीसी, बब्बू बीडीसी, कुन्नू, गफ्फार, बन्ने, सुशील, सनने, मुस्तकीम खान, राशिद, हाजी इसरार अहमद, मुश्फिक अहमद, सन्नी, मुफीद अहमद, बल्दीराय थानाध्यक्ष अशोक कुमार समेत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन बाबा सैय्यद मीरशाह चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन गफ़्फ़ार अहमद ने किया।
रिपोर्ट- रोहित दूबे





