42 साल की हीर और 24 के निर्मित की लव स्टोरी, कर देगी हैरान

love_story_4_june_201664_81827_04_06_201624 साल के निर्मित जैन और 42 साल की हीर शिवदासानी के बीच दो साल से अफेयर चल रहा था। नौजवान युवक के साथ दोगुनी उम्र की महिला की लवस्टोरी पूरे कटंगा क्षेत्र में मशहूर थी। कई बार हीर के पति और निर्मित के पिता ने दोनों को समझाइश भी दी थी। ये जानकारी पुलिस को निर्मित के ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी ने दी है।

निर्मित की नवविवाहिता पत्नी ने शुक्रवार को अपने माता-पिता के साथ गोरखपुर थाने पहुंचकर निर्मित और उसके परिवार वालों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की। शुक्रवार की रात निर्मित की पत्नी अपना सारा सामान लेकर परिजनों के साथ कोटा लौट गई।

इंदौर के सियागंज में मिली लोकेशन

दो दिन पूर्व हनीमून से लौटने के बाद निर्मित अपनी प्रेमिका हीर के साथ गायब हो गया था। दोनों के परिजनों ने गुमशुदगी गोरखपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक टीम इंदौर और दूसरी मुंबई भेजी थी। पुलिस का कहना है कि निर्मित और हीर के मोबाइल जबलपुर में ही बंद हो गए थे। लेकिन पूछताछ में निर्मित के दूसरे नंबर का पता चला है जिस पर पुलिस निर्मित के पिता सुरेश जैन को लेकर इंदौर के सियागंज इलाके में पहुंची। हालांकि, वहां कुछ पता नहीं चला। सुरेश का कहना है कि पुलिस उसे सियागंज में छोड़कर गायब हो गई है।

Back to top button