दिल्ली: नौकरी दिलाने के बहाने दो युवतियों को जीबी रोड में बेचा, ऐसे हुआ खुलासा…

दिल्ली पुलिस ने जिस्मफिरोशी धंधे के आरोप में कोठा मालकिन (नायिका) को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कोठा मालकिन नेटवर्क बिजनेस करने वाली महिला से जबरन जिस्मफरोशी का धंधा करवा रही थी. पुलिस ने जबरन देह व्यापार के आरोप में कोठा मालकिन को गिरफ्तार किया. वहीं, दूसरे मामले में महिला को बेचने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया. 
ढाई लाख रुपए में लड़की को बेचा
सेंटर डिस्ट्रीक्ट के डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा ने ज़ी न्यूज़ को बताया की गुरुवार (08 अगस्त) शाम को कमला मार्किट थाने की पुलिस के पास दिल्ली महिला आयोग की टीम पहुंची और उन्होंने बताया कि वेस्ट बंगाल की एक 27 साल की लड़की को दिल्ली लाकर उसे करीब ढाई लाख रुपए में कोठे पर बेच दिया है. जानकारी के बाद एसएचओ सुनील ढाका ने टीम बनाई और जीबी रोड के कोठा नम्बर 68 पर रेड की. रेड करते ही कोठे पर भगदड़ मच गई और पुलिस ने कोठे से पीड़ित लड़की का रेस्क्यू करवाया.
अमित शाह ने हरियाणा समेत 3 और राज्यों के चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी किया नियुक्त
वेस्ट बंगाल से दिल्ली लाकर बेचा
पुलिस ने बताया की पीड़ित लड़की वेस्ट बंगाल में नेटवर्किंग बिजनेस का काम करती थी. वहां उसकी मुलाकात एक महिला से हो गई. उस महिला ने पीड़ित लड़की को नौकरी दिलवाने के झांसा दिया और फिर एक जानकार रमजान से मुलाकात करवाई. रमज़ान, पीड़ित लड़की को अप्रैल में ट्रेन से नई दिल्ली लाया और फिर 68 नम्बर कोठे पर बेचकर फरार हो गया.





