दो दिन की राहत के बाद फिर आई पेट्रोल-डीजल के दामों में तेज़ी, जानिए आज के भाव

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल के दाम में 2.50 रुपये की कमी के दो दिन बाद आज (शनिवार) को तेल की कीमतों में फिर से इजाफा देखने को मिला है। गुरुवार को केंद्र सरकार और बीजेपी शासित राज्यों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.5 रुपये की कमी की गई थी।
ये भी पढे : सोना की कीमत 250 रुपए लुड़की, चांदी के भी दाम उछले
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते शनिवार को फिर तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 18 पैसे बढ़े और यह 81.68 रुपये लीटर मिल रहे हैं। वहीं डीजल के दाम में 29 पैसे बढ़ा और यह 79.89 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।
मुंबई में भी पेट्रोल 18 पैसे महंगा हुआ है और यह 87.15 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि डीजल के दाम में 70 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 76.75 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
ये भी पढे : पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरावट, 14 राज्यों की सरकारों ने दिया केंद्र का साथ
वहीं बता दें कि बीजेपी/एनडीए शासित राज्य सरकारों ने अपने यहां वैट/बिक्री कर में इसी के बराबर (2.50 रुपए प्रति लीटर) की कमी की थी। केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद से गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, गोवा, महाराष्ट्र और हरियाणा में वैट में 2.50 रुपये की कटौती की गई थी। इससे इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की प्रभावी कीमत पांच रुपये प्रति लीटर कम हो गए थे।
The post दो दिन की राहत के बाद फिर आई पेट्रोल-डीजल के दामों में तेज़ी, जानिए आज के भाव appeared first on .





