देसी गर्ल को अपनी दुल्हानिया बनाने भारत पहुंचे निक, इस अंदाज़ में प्रियंका ने किया स्वागत

मुंबई। अदाओं की मल्लिका प्रियंका चोपड़ा अपने हुस्न और टैलेंट के लिए पूरे विश्व में विख्यात हैं। बात चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की प्रियंका ने अपने नाम का परचम हर जगह लहराया है। बॉलीवुड एक्टर्स दीपिका और रणवीर के बाद प्रियंका चोपड़ा भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हॉलीवुड के फेमस सिंगर निक जोनस उन्हें अपनी दुल्हानिया बनाने के लिए हिंदुस्तान की सर जमीं पर आ चुके हैं। देसी गर्ल ने अपने होने वाले पति निक का स्वागत बड़े ही रोमांटिक अंदाज़ में किया। उनहोंनें निक के साथ सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की जिसके कैपशन में लिखा- ‘वेलकम होम बेबी’।
View this post on Instagram
Welcome home baby…
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Nov 22, 2018 at 4:36am PST
देसी गर्ल को अपनी दुल्हानिया बनाने भारत पहुंचे निक, इस अंदाज़ में प्रियंका ने किया स्वागत…..
भारत पहुंचे निक ….
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की रस्में जल्द ही शुरू होंगी जिसके लिए निक अपने परिवार के साथ भारत आ चुके हैं। निक ने इंडिया के लिए उड़ान भरते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसे उन्होने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- फिर मिलेंगे न्यूयॉर्क। दोनों ने इसी साल अगस्त महीने में सगाई की थी।
शादी की तैयारियां…
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 30 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर के बीच जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शाही अंदाज में शादी करनेवाले हैं। पिछले दिनों ही प्रियंका की मां मधु चोपड़ा शादी की तैयारियों का जायजा लेने जोधपुर पहुंची थी जहां ज़ोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दो रिती-रिवाज से शादी करेंगे।





