देश में यह पहला चुनाव था जिसमें देश की जनता ने सरकार के सकारात्मक पहलुओं को ध्यान में रखकर किया मतदान

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि देश की जनता सही दिशा में सोचने लगी है, यह देश की राजनीति में गजब का मोड़ आया है। देश में यह पहला चुनाव था जिसमें देश की जनता ने सरकार के सकारात्मक पहलुओं को ध्यान में रखकर मतदान किया। वह भाजपा शहर एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के आभार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन भाजपा सांसद अर्जुनलाल मीणा की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ था।
श्री कटारिया ने कहा कि जनता ने सरकार के सही काम पर मुहर लगाई। प्रधानमंत्री की जितनी आलोचना हुई, उतने ही पार्टी के वोट पड़े। इसका मतलब यह हुआ कि देश की जनता के मन में प्रधानमंत्री के प्रति कोई भी निगेटिव सोच सुनने की मानसिकता नहीं थी। इस बार के चुनाव में न जाति, ना ही धर्म और ना ही परिवारवाद चला। राष्ट्रवाद और मोदी के विकास की नीतियां ही चलीं। श्री कटारिया ने आने वाले सभी चुनावों के लिए भी कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से तैयार रहने को कहा। कर्ताओं के सम्मेलन जो सांसद अर्जुन लाल मीणा द्वारा प्रचंड जीत के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं के आभार एवं धन्यवाद हेतु आयोजित किया गया था।
सांसद अर्जुन लाल मीणा में सभी कार्यकर्ताओं का एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का चुनाव में सक्रिय सहयोग एवं प्रचंड विजय पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि यह जीत जनता एवं कार्यकर्ताओं की जीत है।
कटारियाजी ने जिस प्रकार से पूरे चुनाव का संचालन किया उससे इतनी बड़ी जीत में उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वादा किया कि वह कार्यकर्ताओं के कार्य हेतु शनिवार और रविवार को प्रात: 9.00 बजे से
11.00 बजे तक पार्टी कार्यालय पर उपलब्ध रहेंगे। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, महापौर चंद्रसिंह कोठारी पूर्व सांसद एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, उपमहापौर लोकेश त्रिवेदी आदि ने विचार व्यक्त किए।





