देश में इस जगह प्लेन में नही सड़कों पर ये अनोखा काम कर रही है एयर होस्टेस, लोगों को…

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता के मामले में तो हैट्रिक लगा ही चुकी है. यह शहर स्वच्छ भारत अभियान के तहत पिछले तीन सालों से लगतार नंबर वन बना हुआ है और हाल ही में इस शहर को इस खिताब से नवाजा गया है. जबकि अब यह शहर ट्रैफिक में अपनी हालत सुधारने निकल पड़ा है.

इंदौर शहर ट्रैफिक व्यवस्था में भी नंबर वन आने की कवायद में लगा हुआ है और आम लोगों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए इंदौर पुलिस ने बीते शुक्रवार को ही इसके लिए एक बेहद ही अनूठा प्रयोग किया. जो कि अब काफी चर्चा का विषय बन गया.

जब श्रीलंका में जल्लाद वैकेंसी के 2 पदों के लिए इतने लोगों ने डाली अर्जी, सुनकर उड़ गए थे सबके होश..

 

ख़ास बात यह है कि शुक्रवार को शहर का ट्रैफिक सुधारने और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस नहीं एयरहोस्टेस सड़कों पर उतर आई. जहां उनके हाथ में तख्तियां लेते हुए डांस के साथ यातायात नियमों को समझाते हुए देखा गया. एयर होस्टेस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के 70 छात्र-छात्राओं ने इंदौर के रीगल, विजय नगर, रेडिसन ब्लू होटल समेत कई चौराहों पर वाहन चालकों को ठीक उसी अंदाज में नियमों की समझाइश दी, जिस तरह विमान में समझाइश दी जाती है. इसके कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

Back to top button