नुकसान झेलने के लिए रहें तैयार: देश के सभी बैंक अपने ग्राहकों को देने वाले हैं यह बड़ा झटका

देश के सभी बैंक अपने ग्राहकों को झटका देने की तैयारी में हैं। इस खबर से जानें आपको कहा होने वाला है नुकसान… 20 जनवरी से सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के उन सेवाओं पर फीस लगाने जा रहे हैं जो अब तक ग्राहकों को फ्री में दी जाती थीं।

देहरादून के बैंक अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शाखाओं से पैसा निकालने, जमा करने, मोबाइल नंबर बदलवाने, केवाईसी, पता बदलवाने, नेट बैंकिंग और चेक बुक के लिए आवेदन करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिन पर शुल्क लगाया जाएगा। उनके मुताबिक जिस शाखा में आपका खाता है, उससे किसी दूसरी शाखा में जाकर बैंकिंग सेवा लेने पर भी आपको चार्ज देना होगा।
अभी-अभी: लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा और 5 लाख का जुर्माना
इतना ही नहीं इन चार्ज पर जीएसटी भी लगेगा, जिसे आपके खाते से काट लिया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा, सभी बैंक रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हैं। नियमों के अनुसार संबंधित बैंक का बोर्ड सभी मानकों को जांचकर सेवाओं पर लगाए जाने वाले शुल्क का फैसला लेता है। बोर्ड से मुहर लगने के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाता है। माना जा रहा है कि इस कदम से ऑनलाइन बैंकिंग को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि एटीएम और मशीनों से पासबुक अपडेशन और पैसों का लेनदेन अब भी निशुल्क किया जा सकेगा। इस खबर के बाद ग्राहकों में रोष और मायूसी का माहौल है। वहीं बैंक अधिकारी इस कदम को सही बता रहे हैं।





