बड़ी खबर: देश के नए राष्ट्रपति के नाम क हुआ ऐलान, जल्द ही पीएम मोदी भी लगा सकते हैं मुहर

हाल ही में देश के 5 राज्यों (उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर) के विधानसभा चुनाव ख़त्म हुए हैं| जिसके बाद राजनीतिक पार्टियां 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं| पर इन सभी के बीच नए राष्ट्रपति के चुनाव का भी समय नज़दीक आ रहा है और पार्टियां अपने-अपने नेताओं को चुनाव की रेस में आगे करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। पर राष्ट्रपति बनने के लिए सबसे मज़बूत दावेदारी पेश कर रहे हैं शरद पवार|

जिस रास्ते से गुजरेगी सेना की ये गाड़ी, दहल उठेंगे आतंकियों के कलेजे

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र की पार्टी शिवसेना ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम राष्ट्रपति पद के लिए सामने रखा था। लेकिन भागवत ने खुद को इस रेस से बाहर बताया था। अब शिवसेना ने राष्ट्रपति के लिए एक और नाम आगे किया है। शिवसेना ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार को सर्वसम्मत उम्मीदवार के रूप में पेश करने की बात कही।

 नए राष्ट्रपति के नाम पर पीएम लगाएंगे मुहर..?

शिवसेना ने राष्ट्रपति पद के लिए शरद पवार को सर्वसम्मत उम्मीदवार के रूप में पेश करते हुए कहा कि भाजपा को भी शरद पवार को समर्थन देना चाहिए। राउत ने कहा है कि शरद पावर काबिल हैं और काबिल राष्ट्रपति भी बन सकते हैं। हालांकि खुद शरद पवार ने राष्ट्रपति पद की दौड़ से खुद को सार्वजनिक रूप से दूर रखा है और उनकी पार्टी भी इस बात को दोहरा रही है।

Back to top button