दूल्हा बोला-नहीं करूंगा शादी, वजह जान दुल्हन बोली-पहले आंखें नहीं थी क्या

यहां एक शादी समारोह में फेरों की रस्म से पहले दूल्हा फरार हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में दुल्हन की दूसरे युवक से शादी कराई। लड़की ने कहा – जयमाल तक तो सब ठीक रहा, इसके बाद उसने कहा, तुम बहुत बदसूरत हो। मैं शादी नहीं कर सकता। मामला आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां के किसान नूरन सिंह ने बेटी लक्ष्मी की शादी खेरागढ़ तहसील के रहने वाले दिनेश से तय की थी।दूल्हा बोला-नहीं करूंगा शादी

– 23 मई को दोनों की सगाई हुई और 2 जून को बरात आई। जयमाल रस्म के बाद दूल्हे ने अचानक दुल्हन के सुंदर न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। उसने शर्त रख दी कि अब शादी तभी होगी जब दो लाख रुपए और एक सोने की चेन दी जाएगी।

– लड़की वालों ने काफी समझाया, लेकिन दूल्हा मानने को तैयार नहीं हुआ। सुबह होते-होते दूल्हा फरार हो गया। बरातियों को इस बात की जानकारी हुई तो वे भी भाग निकले।

खून से लिखा खत : लड़की ने फांसी लगाने से पहले लिखा ‘आकाश आई लव यू सो मच’
– दुल्हन ने कहा- ”सगाई में जब अंगूठी पहनाई, उस समय मेरा चेहरा क्या नहीं देखा था। सब के सब अंधे हो गए थे। हर दिन फोन पर बात करते थे। एक-दो बार मुलाकात भी की थी। मेरा चेहरा नहीं, उसकी नीयत खराब थी। पूरा परिवार ही लालची था। अच्छा हुआ समय रहते सब पता चल गया। लड़के के भागने के बाद आनन-फानन में पंचायत बुलाई गई और रिलेशन के ही एक युवक के साथ उसकी शादी करा दी गई।लड़की की बहन का कहना है, ”लड़का कई बार लड़की को देख चुका था और रोजाना उससे फोन पर बात भी करता था। उसके बाद आज उसने अचानक हमारी इज्जत को नीलाम कर दिया, हम उसे सजा जरूर दिलाएंगे।”

Back to top button