दुसरे देशों के तुलना में भारत में 4G डाउनलोडिंग स्पीड सबसे कम, JIO यूजर्स को मिली ज्यादा स्पीड: OpenSignal

भारत की तमाम टेलीकॉम कंपनियां भले अपनी 4जी स्पीड को लेकर पीठ थपथपा रही हैं लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। ओपन सिग्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर के 77 देशों में भारत में 4जी नेटवर्क की औसत स्पीड सबसे कम है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने एक ब्लॉग पोस्ट में की है जिसमें कहा गया है कि 4जी नेटवर्क के मामले में हम भारत से क्या उम्मीद कर सकते हैं?
ओपन सिग्रनल की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 4जी नेटवर्क पर डाउनलोडिंग की औसत स्पीड 6.1Mbps है, जो कि ग्लोबली औसत स्पीड से 10Mbps कम है। पिछले 6 महीने में ग्लोबली 4जी की औसत डाउनलोडिंग स्पीड 16.2Mbps से बढ़कर 16.6Mbps पहुंची है। वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर के किसी भी देश ने 4जी डाउनलोडिंग के मामले में 50Mbps की स्पीड को पार नहीं किया है।








