दुल्हन की तरह सजाया गया उम्मेद भवन, डिनर का वायरल हुआ वीडियो!

मुंबई: जोधपुर के उम्मेद भवन में रॉयल वेडिंग करने जा रहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड के फेमस सिंगर निक जोनस डेस्टिनेशन पर पहुँच चुके हैं। उनकी शादी की तैयारियां ज़ोर-शोर से हो रही हैं। संगीत और मेहंदी की रस्में भी बीते शुक्रवार को हो चुकी हैं। जिसमें बॉलीवुड के कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।

दुल्हन की तरह सजाया गया उम्मेद भवन, डिनर का वायरल हुआ वीडियो!….
उम्मेद भवन के लीक हुए वीडियो…..
अपनी शादी को गुप्त रखना चाह रहे प्रियंका और निक के उम्मेद भवन के डेकोरेशन की कुछ फोटोज पहले से ही लीक हो चुकी हैं। इसके साथ ही उम्मेद भवन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर कल से खूब वायरल हो रहा है जिसमें मेहमानों के लिए सिट डाउन डिनर की व्यवस्था की गई है।
जानिए लीक्ड वीडियो के बारे में ….
प्रियंका- निक की डेस्टिनेशन वेडिंग उमैद भवन की कुछ फोटोज और वीडियो लीक हो गया है। इस लीक्ड वीडियो में पीछे मद्धिम धुन में मधुर संगीत और लाइट्स की सजावटों के बीच सभी मेहमान बैठ कर डिनर कर रहे हैं। सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहे इस वीडियो को प्रियंका- निक की प्री वेडिंग सेरेमनी का बताया जा रहा है। मगर ऐसा नहीं है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीडियो पिछले साल का है, जब सांघवी फैमिली ने उम्मेद भवन में शादी का फंक्शन रखा था।
बता दें कि 2 दिसंबर को प्रियंका और निक सात फेरे लेंगे। जाहिर सी बात है प्रियंका- निक की शादी में देसी और विदेशी मेहमान शामिल होंगे। सबसे पहले शुक्रवार को सल्लू मियां की छोटी बहन अर्पिता अपने बेटे आहिल को लेकर जोधपुर पहुंचीं। इसके बाद जाने-माने मेकअप मैन मिकी कॉन्ट्रैक्टर भी जोधपुर पहुंचे। जानी-मानी सिंगर मानसी स्कोट भी इस शादी का हिस्सा बनने जोधपुर पहुंची हैं। मानसी स्कोट के साथ उनकी टीम भी आई है, जो इस शादी में परफॉर्म करेंगी।

Back to top button