दुनियाभर में आतंक फैला रहा पाकिस्तान, ईरान में सैनिकों पर हमला करने वाला भी निकला पाकिस्तानी

भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले दुश्मन देश पाकिस्तान से सिर्फ उसके पड़ोसी ही नहीं, बल्कि दुनिया के अन्य देश भी परेशान हैं. पाकिस्तान अपनी सरजमीं पर जिन आतंकवादियों को पनाह देता है, वे अलग-अलग देशों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते रहते हैं. यह हम नहीं कह रहे, बल्कि बीते दिनों ईरान में सैनिकों पर हुए फिदायीन हमले की घटना से यह बात सामने आई है. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स पर पिछले हफ्ते फिदायीन हमला करने वाला हमलावर पाकिस्तानी नागरिक था. इस हमले में 27 सैनिकों की मौत हो गई थी.

बल की सिपाह समाचार एजेंसी ने गार्ड्स के जमीनी बल के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद पाकपौर के हवाले से कहा, ‘‘फिदायीन हमलावर का नाम हफीज मोहम्मद अली था और वह पाकिस्तानी था.’’ पाकिस्तानी सरहद से लगते ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में 13 फरवरी को फिदायीन हमलावर ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की एक बस पर हमला कर दिया था जिसमें बल के 27 कर्मियों की मौत हो गई थी. ब्रिगेडियर जनरल ने कहा कि यह खुलासा हमले की तहकीकात के बाद हुआ है. बस के पास फटी विस्फोटक लदी कार के मॉडल की पहचान कर ली गई थी.

तनाव कम करने के तत्काल कदम उठाएं भारत व पाकिस्तान: संयुक्त राष्ट्र महासचिव

उन्होंने कहा, ‘‘दो दिन पहले एक सुराग मिला. एक महिला की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार किया गया और इस महिला के जरिए हम अन्य तक पहुंचे.’’ पाकपौर ने कहा कि फिदायीन हमलावर के अलावा, उसका एक संदिग्ध साथी भी पाकिस्तानी था. उन्होंने कहा कि इस हमले को 11 फरवरी को अंजाम देना था जिस दिन ईरान की इस्लामी क्रांति की 40वीं वर्षगांठ मनाई गई थी. सैन्य अधिकारी ने कहा कि मगर उस दिन सुरक्षा बल पूरी तरह से तैयार और मुस्तैद थे. जैश-अल-अदल (इंसाफ की फौज) नाम के जिहादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है. इस संगठन के बारे में तेहरान का कहना है कि यह पाकिस्तान में स्थित है.

Back to top button