दुनिया में ऐसे भी मनाई जाती है ‘होली

la-tomatina-festival-56f2758741df8_lएजेन्सी/स्पेन के बुनॉल मे ‘ला टोमैटीना’ त्योहार में लोग टमाटरों से होली खेलते हैं। टमाटर को एक-दूसरे पर फेंककर मारा जाता है।

chinchilla-melon-festival-56f275bd0f018_lऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में चिनचिला नाम की जगह को ऑस्ट्रेलिया का ‘मेलन कैपिटल’ कहा जाता है। इस त्योहार में लोग तरबूजों को तोडऩे, उसे एक-दूसरे पर लगाने और नीचे गिरे टुकड़ों पर लेटकर इसे मनाते हैं।

songkran-56f275e31e92f_lथाईलैंड में नए साल को एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। इसका नाम ‘सौंगक्रन’ है। इसमें लोग जमकर एक-दूसरे पर पानी उड़ेलते हैं। ये तीन दिनों तक चलता है।

october-fest-56f2763abb243_lजर्मनी के म्यूनिच में सोलह दिनों तक मनाया जाने वाला ‘ऑक्टोबरफेस्ट’ पूरी दुनिया में मशहूर है। इस त्योहार में दुनिया की सबसे बढिय़ा बियर को सर्व किया जाता है। लोग जमकर बियर पीते हैं और दुनिया की नामी बियर कंपनियां इस त्योहार में बियर पहुंचाती है।

mud-festival-56f275502271b_lसाउथ कोरिया के बोरियॉन्ग में होने वाला ‘मड फेस्टिवल’ एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग किसी रंग-गुलाल से नहीं बल्कि मिट्टी और कीचड़ से एक-दूसरे को रंगते हैं। 1998 में शुरू हुए इस त्योहार में हिस्सा लेने और इसे देखने के लिए हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं।

the-orange-battle-56f2751e2eaa3_lइटली के इवरिया में ‘द ऑरेंज बैटेल’ एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग एक-दूसरे पर रंग नहीं बल्कि संतरे फेंकते हैं।

clean-monday-flour-war-56f27612bb811_lग्रीस में गैलाजिडी नामक एक जगह ‘द क्लीन मंडे फ्लोर वॉर कार्निवल’ नाम का त्योहार मनाया जाता है। इसमें लोग सड़कों पर उतरते हैं और जो दिखता है उसे सूखे आटे में रंग डालते हैं।

Back to top button